मोतिहारी, नवम्बर 8 -- अरेराज। गोवन्दिगंज थाना क्षेत्र के पिपरा सिरनी पथ में टिकुलिया गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ई रक्शिा चालक की मौत हो गयी। मृतक गोवन्दिगंज थाना क्षेत्र नवादा गांव के हाकिम मियां का पुत्र फुलमहमद मियां 22 था। गोवन्दिगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। मिली जानकारी के अनुसार फुलमहमद ई रक्शिा लेकर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसके ई रक्शिा में टक्कर मार दी। जिससे उसका ई रक्शिा पलट गयी। घटना एकांत जगह होने के चलते ठोकर मारने वाली वाहन को कोई नहीं देखा। सूचना मिलने पर पुलिस उसे अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुष्टि गोवन्दिगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.