गोड्डा, मई 4 -- गोड्डा। गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रोपद गांव में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक 12 वर्षीय किशोर बुरी तरह घायल हो गया । घायल किशोर का नाम सुमन कुमार पंडा है , जिसकी उम्र 12 वर्ष है , जो द्रोपद गांव का ही रहने वाला है । बताया जा रहा है कि किशोर अपने घर से कुछ दूर बगीचा की ओर जा रहा था , इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया । घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल किशोर को उठाया और उसके घरवाले को सूचित किया । जिसके बाद घायल अवस्था में किशोर को इलाज के लिए पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया , जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । वहीं 108 एंबुलेंस की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर ने घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.