प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। पट्टी थाना क्षेत्र के उड़ैयाडीह गांव निवासी सनी कुमार रावत सोमवार देरशाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। शनि अपने मित्र संजीव कुमार के साथ स्कूटी से रिश्तेदारी में हरीपुर गया था। लौटते समय पृथ्वीगंज बाजार के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...