संभल, मार्च 1 -- थाना जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद से घोंसली रामसहाय को जाने वाले लिंक मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी गिर्राज सिंह (25) पुत्र चन्द्रपाल सिंह गुरुवार को क्षेत्र के गांव मैंदावली निवासी बहनोई सत्यवीर सिंह (30) पुत्र सुखराम के घर गया था। देर रात दोनों साले-बहनोई बाइक से जमालपुर जा रहे थे। जैसे ही वह कादराबाद घोंसली रामसहाय लिंक मार्ग पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात हादसा होने की वजह से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे प...