मथुरा, जुलाई 6 -- थाना अंतर्गत बरारी से नगला चाहर पुरा, ओल की ओर जाते समय शुक्रवार को अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक पांच बहनों के मध्य इकलौता भाई था। शुक्रवार को गांव नगला चाहर, पुरा, ओल निवासी युवा किसान खुशवंत उर्फ कुशल चाहर (36) काम से बरारी क्षेत्र में कोल्ड स्टोर पर आया था। वहां अपना काम करने के बाद अपनी बाइक लेकर दोपहर बाद बेरी- ओल मार्ग होकर अपने घर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से उपचार को भिजवाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.