गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड अंतर्गत चटकम क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान मदन पहाड़िया के रूप में हुई है, जो कैरसोल पंचायत के कुसुम कुड़िया गांव का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया। वर्तमान में सदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.