संभल, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे 25 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा धनीपुर गांव के पास हुआ, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार सैमला करनपुर गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र रामपाल शनिवार शाम करीब आठ बजे पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह धनीपुर गांव के पास मेरठ-बदायूं हाईवे पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.