आगरा, फरवरी 14 -- सिकन्दराराऊ मार्ग पर शुक्रवार की रात पिवारी के समीप सड़क पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक 25 वर्षीय नरेश पुत्र अनिल कुमार निवासी पिवारी मारहरा एटा शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाकर उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रात में ही मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में नरेश को उपचार के लिए परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर नरेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि पत्नी नीतू कुमारी, बेटा मोहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.