काशीपुर, जनवरी 20 -- बाजपुर, संवाददाता। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल घर लौट रहे व्यापारी को दोराहा रोड पर अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। वार्ड चार गांधी नगर निवासी 34 वर्षिय ध्रुव सरना पुत्र कश्मीर सरना ई-रिक्शा विक्रेता था। सोमवार रात वह रुद्रपुर रोड स्थित एक पैलेस में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद परिवार के अन्य सदस्य घर लौट आए थे, लेकिन ध्रुव वहीं रुक गया था। देर रात वह पैदल ही वापस घर की ओर आ रहा था। इस दौरान दोराहा रोड गंदे नाले के पास अज्ञात वाहन ने ध्रुव को टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल को सड़क पर पड देख वह से गुजर रहे लोगों एंबुलेंस की मदद से सरीकारी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.