संभल, फरवरी 20 -- बदायूं दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बच्चों के साथ बाइक पर जा रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी। जिसमें दम्पत्ति व उनकी दो पुत्रियां सहित चारों लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। बुधवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी भारत उर्फ रतनपाल (35) पुत्र अतर सिंह, पत्नी प्रेमलता (32) और दो लड़की गौरी (6) व तान्या (4) के साथ अलीगढ़ जनपद के गाँव सिधौली ससुराल में शादी से अपने घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें माँ वैष्णो देवी पेट्रोल पंप के समीप टक्कर मार दी। जिससे चारों लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में लाया गया। जहां प्रेमलता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.