प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- संग्रामगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। रिश्तेदार की तेरहवीं का निमंत्रण बांटकर सुबह बाइक से घर लौट रही युवती की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। गांव के समीप हुई घटना को लेकर परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों ने जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच कर रही है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती के मामा कुछ दिनों पूर्व मृत्यु हो गई थी। जिसकी तेरहवीं का कार्ड बांटने युवती बाइक से गई थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे कार्ड बांटकर वह बाइक से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के सामने जलेसरगंज हाईवे मोड़ पर पहुंची, अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। बेटी के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कर मच गया। परिजनों का आरोप है कि तीन वर्ष पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.