बुलंदशहर, मई 6 -- डिबाई। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं मार्ग पर ग्राम मुमरेजपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अनूपशहर के ग्राम कोटला निवासी सोमवीर पुत्र मुकन सिंह उम्र 25 वर्ष अपनी बाइक से नोएडा से अपने गांव कोटला जा रहा था। दिल्ली-बदायूं मार्ग पर ग्राम मुमरेजपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गंभीर घायल युवक की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.