कौशाम्बी, मार्च 18 -- फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तऊरा गांव का अशोक कुमार (50) पुत्र जयचंद्र प्रयागराज में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर पेंटिंग का काम करता है। होली पर्व पर बाइक से वह अपने पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक को लेकर गांव गया था। सोमवार को लौटते वक्त सैनी इलाके में भैरावां गांव के समीप टांडा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.