शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- खुटार। खुटार-पूरनपुर हाईवे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कस्बा खुटार के पश्चिमी गढ़ी मोहल्ला निवासी भगवान सरन (48) बढ़ईगिरी का काम करते हैं। वह सिहुरा खुर्द कलां गांव निवासी रामासरे (45) के साथ बाइक से काम पर जा रहे थे। गुरघिया गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर टोल प्लाजा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि भगवान सरन के हेलमेट ...