उन्नाव, जनवरी 26 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव के समीप रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बा के मोहल्ला दुनियाना निवासी अभिषेक (20) पुत्र अशोक अपने साथी अंकित के साथ मियागंज से लौट रहा था। मियागंज मार्ग पर मद्दूखेड़ा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...