सहारनपुर, नवम्बर 25 -- रामपुर मनिहारान। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गांव चकवाली निवासी कुलदीप व विक्रांत सोमवार की देर रात बाइक पर सवार होकर सहारनपुर से रामपुर मनिहारान आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव मनानी के पास पहुंचे। तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...