गंगापार, फरवरी 5 -- घर से बाइक लेकर मऊआइमा कस्बा जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगीरा निवासी मोहम्मद फिरोज का कहना है कि उसका भाई बाइक से कस्बा मऊआइमा जा रहा था। अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार मोहम्मद फारूक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे नाज़ुक हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फिरोज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...