बागपत, फरवरी 7 -- बालैनी। अमीनगर सराय-पुरा महादेव मार्ग पर बुढ़सैनी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो पिज्जा शॉप कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के पुरा महादेव गांव निवासी 19 वर्षीय गोविंद पुत्र महेश, 18 वर्षीय अमन पुत्र लोकेश और 20 वर्षीय विशेष पुत्र बबलेश अमीनगर सराय कस्बे में रोम्स पिज्जा पर काम करते थे। रात करीब 11 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अमीनगर सराय-पुरा महादेव मार्ग पर बुढ़सैनी गांव के समीप पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर दी और मौके से फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.