मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में एक घायल के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के आदर्श कालोनी निवासी लोकेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मामा विक्की 26 नवंबर को रात करीब साढ़े 11 बजे अपने दोस्त नवीन पाल के साथ एक डेंटल अस्पताल गए थे। वहां से लौटते समय कांठ रोड पर विवेकानंद अस्पताल के सामने पहुंचे तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विक्की और नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकेश ने बताया कि दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके मामा विक्की के सिर में चोट लगने से मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। इस संबंध में...