लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- मोहम्मदी, संवाददाता। गोला हाईवे पर लखा गुरुद्वारे के पास बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर प्राइवेट एंबुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया, जबकि चालक को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गांव बढैया खेड़ा निवासी कुलदीप अपनी बाइक के पीछे भतीजे अमरजोत को बैठाकर नगर कीर्तन में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया था। राहगीरों की सूचना पर शिवम राठौर ने अपनी एंबुलेंस से मोहम्मदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान दोनों की हालत नाजुक होने से डॉक्टर की सलाह पर परिजन बच्चे को लखनऊ...