पीलीभीत, जुलाई 31 -- असम हाईवे पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस महिला को सीएचसी लाया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हाईवे पर स्थित गांव कढेरचौरा में मंगलवार- बुधवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और वहीं हाईवे पर पड़ी रही। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक महिला की ...