मथुरा, जुलाई 29 -- थाना जैंत अंतर्गत जीएलए विश्वविद्यालय के समीप सोमवार शाम रोड किनारे खड़ी महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार शाम करीब पौने सात बजे महिला लीला कुमारी (50) निवासीगांव नरथर, पटियाली, कासगंज हाइवे पर जीएलए विवि के पास रोड किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। बताते हैं कि तभी पीछे से आये अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसे राहगीरों ने तत्काल उपचार को छाता क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसकी उपचार के दौरान रात करीब सवा आठ बजे मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.