रुडकी, मार्च 9 -- अज्ञात वाहन ने रविवार को एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार हरजोत सिंह निवासी राजेंद्र नगर लखनऊ अपने साथी अक्षत निवासी सौदीटोला चौक लखनऊ के साथ रविवार की सुबह हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार सवार दोनों युवक मुंडियाकी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.