उरई, फरवरी 4 -- जालौन। उल्टी साइड से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार मे जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। कार सवार में सवार चार युवक भी गंभीर रुप से घायल हुये और राहगीरों ने सभी घायलो को अस्पताल पहुचाया। उरई-जालौन मार्ग पर मंगलवार को तकरीबन 12 बजे रात सड़क हादसा हुआ जिसमे कार सवार चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गये घटना अकोढी दुवे मालती फिलिंग स्टेशन के सामने की है जहा यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। अगर प्रत्यक्ष दर्शियो की माने तो उल्टी साइड से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार उरई से अपने घर सिरसा कलार जा रही थी। रात्रि लगभग 12:00 बजे अकोड़ी मालती फिलिंग स्टेशन के सामने उल्टी दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार ...