गंगापार, मार्च 15 -- इलाके के जाजापुर में घर से अबीर खेलने जा रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्टर मार दी। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि मऊआइमा थाना क्षेत्र के जाजा पुर मजरा बालाडीह निवासिनी 68 वर्षीय धनपत्ति देवी शुक्रवार की शाम घर से गांव में होली अबीर गुलाम से मिलने जा रही थी कि रास्ते में तेज रफ्तार के वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। आनन फानन में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की बहू की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.