हापुड़, जून 26 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -334 स्थित पटना फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन के चालक ने धान की रोपाई कर घर लौट रहे मजदूरों की ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत छह मजदूर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव लोधीपुर का ऋषिपाल, संगीता, रेखा, रामवती, रेशम व ममता धान की रोपाई करने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर गुरुवार की सुबह गांव धनौरा के जंगल स्थित किसान के खेत पर गए थे। धान की रोपाई करने के बाद शाम के करीब चार बजे सभी ई-रिक्शा में सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह एनएच-334 स्थित गा...