संभल, जनवरी 10 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र में जोया-संभल मार्ग पर गांव नाहरठेर के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमरोहा जिले के भीकनपुर मुंडा निवासी ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जानकारी पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अमरोहा जिले में डिडौली थानांतर्गत भीकनपुर मुंडा निवासी बिरमे सिंह (43 वर्ष) शुक्रवार सुबह बाइक लेकर किसी काम से संभल जा रहा था। रायसत्ती थाना क्षेत्र में जोया संभल मार्ग पर गांव नाहरठेर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को ज...