अररिया, मार्च 12 -- फारबिसगंज-नरपतगंज मार्ग में रामपुर के समीप हुआ हादसा फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर वार्ड सात का था रहने वाला फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज-नरपतगंज मार्ग में रामपुर के समीप नसीम गैरेज के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी। मृतक मोहम्मद मुस्ताक फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर वार्ड सात निवासी स्व रसीउद्दीन का बेटा था। घटना उस वक्त हुई जब मुस्ताक अपनी पत्नी रबीना खातून के साथ सड़क होकर गुजर रहे थे। इससे पूर्व इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मुस्ताक को इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पर लोगों ने हंगामा किया तथा रोड जाम करने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मृतक परिजनों को मुआवजे की मांग की। मृतक के तीन पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.