मेरठ, नवम्बर 11 -- मवाना। नगर के मेरठ रोड पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। ग्राम जंझेड़ी निवासी 60 वर्षीय राजू पुत्र चंदरमल मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार रात वह ड्यूटी पर थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह चाय पीने के लिए स्कूल के समीप किसी दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान मेरठ रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूनम जादौन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्कूल प्रबंधक सरबजीत घुम्मन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.