रांची, अप्रैल 25 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 39 स्थित टाउनघर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर 12 बजे की है। घायल महिला मांडर थाना क्षेत्र की है उसके दाहिना पैर में गंभीर चोट लगी है। रातू सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया। बताया जाता है कि महिला अपने पति भुवनेश्वर साहू के साथ रांची जा रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति स्कूटी से गिर गए थे। स्थानीय लोगों ने उसे रातू सीएचसी भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.