गिरडीह, जनवरी 30 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ -कोडरमा मुख्य मार्ग के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदम्बरी चौक पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर एक बारह सिंघा पशु के बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की और दौड़े। तब-तक उक्त अज्ञात वाहन मौके से भाग चुका था। तब स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही वन रक्षी बृजेश कुमार व वासी अख्तर घटनास्थल पर पहुंचकर वन पशु को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग की टीम संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि अज्ञात वन पशु के बच्चे जमडीहा जंगल से अचानक गिरिडीह कोडरमा मुख्य मार्ग पर गया। जिससे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने इस पशु को क...