चंदौली, मई 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचवनिया गांव में बुधवार की सायं घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम प्रियांशी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई है। चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 दुर्गा नगर निवासी लव चौहान अपनी पत्नी सोनाली, बेटे प्रिंस और बेटी प्रियांशी के साथ पचवनिया गांव में अपने रिश्तेदार उदित नारायण चौहान के पुत्र के शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। बुधवार की सायं 4 बजे के आस पास घर में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान प्रियांशी खेलते हुए अचानक से पचवनिया उतरौत मार्ग पर पहुंच गई। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। थोड़ी देर बाद सोनाली अपनी बेटी को खोजते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.