दुमका, जुलाई 11 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट-हसडीहा मुख्य मार्ग हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खसिया गांव के समीप पुलिया पर गुरुवार सुबह को एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृत युवक एवं उसके घायल मित्र दोनों की पहचान गोड्डा जिला अंतर्गत सरोनी बाजार निवासी प्रिंस कुमार (22) और मुकेश कुमार (25) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रिंश कुमार और मुकेश कुमार दोनों युवक एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (जेएच 04 एम 0942) पर सवार होकर बासुकीनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर सरोनी (गोड्डा) लौट रहे थे। इसी क्रम मे सुबह करीब 5.30 बजे दोनों के खसिया गांव के समीप पुलिया के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़...