दुमका, नवम्बर 10 -- दलाही, प्रतिनिधि। साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर मसलिया थाना क्षेत्र के गबरामोड़ के पास रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्का से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया है। सड़क की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई है। घटना की खबर मिलने पर मसलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम करने वाले नाराज लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। मृतकों की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत अंतर्गत बेलियाडीह गांव निवासी विकास राणा (25 वर्ष), पिता जयदेव राणा और बिशू राणा (40 वर्ष), पिता हिरालाल राणा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक अपनी ग्लैमर बाइक (संख्या जे एच 04 जे 7105) से दुमका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुमका की दिशा से आ रही अज्ञात तेज रफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.