लोहरदगा, मई 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि।भंडरा-लोहरदगा मुख्य सड़क पर मसमानो मोड़ के पास अज्ञात गाड़ी के धक्के से भैंसमुंदो निवासी जोरजान बाड़ा और पत्नी फुलमनी बाड़ा गम्भीर रूप घायल हो गए। घटना में पति-पत्नी दोनों के पैर टूट गए। दोनों को रांची के रिम्स रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रांची रेफर किया गया। उक्त घटना बीती रात की है। एक अन्य दुर्घटना में भंडरा-भौरों मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से नगड़ी गांव निवासी दशरथ उरांव की 16 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी घायल हो गई। आरती कुम्हरिया अंबा टोली निवासी किशोर उरांव के साथ बाइक में थी। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...