सासाराम, नवम्बर 12 -- (पेज तीन) दिनारा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-319 पर उसरावं गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की बताई जाती है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतक बॉम्बे कॉलोनी नंदग्राम गाजियाबाद (यूपी) निवासी रामदेव महतो का लगभग 40 वर्षीय पुत्र धर्मराज कुमार बताया जाता है। स्थानीय स्तर से घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति कार से मलियाबाग की तरफ से मोहनियां की ओर जा रहा था। उसकी गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी होने की वजह से गाड़ी को रोककर देख रहा था। तभी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से यह घटना हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...