सहरसा, जनवरी 3 -- कहरा/सौर बाजार, हिटी। जिले में अज्ञात वाहनों की लापरवाही से हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने नववर्ष की खुशियों को मातम में बदल दिया। पहली घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर-सोनवर्षा मुख्य मार्ग पर चंदौर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर घटी, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदौर गांव निवासी अजय यादव के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सत्यम अपने घर के बगल सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.