बदायूं, दिसम्बर 24 -- मुजरिया। जिला अपराध निरोधक कमेटी के जिला सह सचिव एवं मानवाधिकार सदस्य के घर रात में अज्ञात लोगों द्वारा ईंट-पत्थर फेंककर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी दी है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई का है। यहां के रहने वाले जिला अपराध निरोधक कमेटी के जिला सह सचिव एवं मानवाधिकार सदस्य के नेत्रपाल के घर पर रात के समय अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थर फेंककर हमला किया। इस हमले में पीड़ित और उसके परिजन बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना तत्काल यूपी 112 पुलिस को दी गई, जिस पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने दिन में थाने पर तहरीर देने की बात कहकर मौके से चली गई। पीड़ित ने बाद में थाना मुजरिया पहुंचकर प्र...