देवरिया, जनवरी 23 -- मदनपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के एक गांव के निकट सड़क के किनारे 10 दिन पूर्व एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी आंख व गले पर चोट के निशान थे। अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त बरहज के गौरा वार्ड निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। जो अपनी बहन के घर रहता था। 13 जनवरी को पकड़ी तिवारी गांव के निकट सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बृहस्पतिवार को जिसकी पहचान गौरा निवासी प्रमोद पुत्र वकील के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि प्रमोद करमटार शेरखां स्थित बहन रीना पत्नी सतेंद्र यादव के घर रहता था। परिजन उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगा रहे हैं। प्रमोद के मौत की जानकारी होने पर बहन रीना व पिता वकील का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि मां गायत्री देवी की पूर्व में मौत हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.