दुमका, जनवरी 6 -- अज्ञात युवक के शव की नहीं हुई पहचान,9 दिनों के बाद शव को दफनाया रेलवे स्टेशन के पास से बरामद हुआ था शव दुमका। प्रतिनिधि दुमका के रेलवे स्टेशन से बरामद एक 30 वर्षीय युवक के शव की पहचान 9 दिनों के बाद भी नहीं हो पाई। सोमवार को नगर परिषद के कर्मियों ने अज्ञात युवक के शव को उठाकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में विजयपुर मुक्तिधाम में दफना दिया। उक्त युवक की मौत ठंड लगने से हुई थी। लावारिश अवस्था में युवक का शव दुमका के रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था। पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया गया था। 9 दिनों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। अंत में शव को मुक्तिधाम में दफना दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.