आदित्यपुर, दिसम्बर 22 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत नगर स्थित रेलवे लाइन के पास रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे देखकर लोगों ने तुरंत आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्वाह्न करीब 11 बजे लोगों की नजर रेलवे ट्रैक के पास पड़े शव पर पड़ी। मृतक ने काले रंग का लोअर और चेक शर्ट पहन रखी थी। शव की स्थिति और शरीर पर मिले खून के निशानों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.