लोहरदगा, सितम्बर 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा थाना क्षेत्र के लोहरदगा-कुड़ू मुख्य सड़क पर पतरा टोली के समीप सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात बोलेरो वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वृद्ध रामेश्वर उरांव (निवासी-बगड़ू) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वह अपनी पत्नी के साथ बहन के घर जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार रामेश्वर उरांव के चेहरे सहित हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.