खगडि़या, जून 13 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया बहियार में बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के केले की फसल काटकर बर्बाद कर दिया। पीड़ित कुल्हड़िया गांव निवासी नन्देव तिवारी बताया जा रहा है। डेढ़ बीघा जमीन में क्षतिग्रस्त किए गए तैयार केले की फसल की कीमत करीब चार लाख रुपये बताए जा रहे हैं। किसान नंदेव ने बताया कि वे दिन-रात एक करके इस फसल को तैयार की थी। आसपास के किसान भी उनके सुंदर बागान की चर्चा करते थे। श्रावण मास में फसल कटने और बेचने की आस लगाए फसल को तैयार कर रहे थे। ठीक उससे पहले असामाजिक तत्वों ने लगभग 450 केले के पेड़ों में लगे फलों को काटकर बर्बाद कर दिया क फसल बर्वाद देख नंदेव तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है क उन्होंने कहा सारी मेहनत व पूंजी बेकार हो गई क कर्ज लेकर खेती की थी। अब क्या हो...