शामली, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के कैराना मार्ग गांव जिडाना के निकट स्कूटी सवार पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे समुदाय स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी पप्पन हलवाई का कार्य करता है। बुधवार को दोपहर के समय वह किसी कार्य के लिए करना गया हुआ था। पत्नी समीमा की जानकारी देते हुए बताया कि वहां से काम समाप्त करने के बाद जब पप्पन वापस लौट रहा था। तो गांव जीडाना के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।। ग्रामीणों की मदद से उसे कस्बे के समुदाय स्वास्थ केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने घायल की चिंताजनक हालत को देखते हुए शामली रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.