देवघर, अगस्त 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी दिनु मरीक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने घर में दीवार काटकर चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है। घटना 19 अगस्त 2025 रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित दिनु मरीक, पिता स्वर्गीय लाल मोहन मरीक ने रिखिया थाना को दिए आवेदन में बताया कि रात करीब 2 बजे उनके घर की पूर्वी दिशा की दीवार को अज्ञात चोरों ने काट डाला और घर के भीतर घुसकर कीमती सामान और नकदी की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में कांसा का 4 थाली, 2 लोटा, 2 ग्लास, एक कांसे का घड़ा, चांदी के 10-10 भर के पायल का एक जोड़ा, मठिया का एक जोड़ा, चांदी के 10 भर की सिकड़ी, एक डीजे मशीन, नकद 9 हजार रुपए, जमीन से संबंधित दस्तावेज, कपड़े, साड़ियां, धोती और एक सूटकेस शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.