जौनपुर, दिसम्बर 23 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम सभा में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घरों का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने अशोक सिंह सिपाही पुत्र स्व. सूरज सिंह, तेज बहादुर सिंह तथा प्रमोद सिंह पुत्र स्व. सरजू सिंह के घरों में चोरी की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...