हाजीपुर, मार्च 5 -- पातेपुर। संवाद सूत्र बलिगांव थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के वार्ड नंबर 05 में अज्ञात चोरों ने चार भैंस की चोरी कर ली। सुबह में किसान ने अपने बथान में भैंस को नहीं देखा तो इधर-उधर खोजने लगा। लेकिन, भैंस का पता नहीं चल पाया। भैंस की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक की बताई गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के वार्ड 05 से चार भैंस की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित किसान शिवकुमार राय ने बताया कि मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। घर के नजदीक उनके बथान में बंधे चार भैंस को चोर चुरा कर ले गया है। जीविका चलाने के लिए आधा दर्जन भैंस रखे थे। तीन माह पूर्व एक लाख में एक भैंस को बेचा था। चोरी हुई भैंस में एक सात माह की एक गर...