पाकुड़, फरवरी 24 -- प्रखंड मुख्यालय के हटियापाड़ा में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित मेले में घुमने आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चारों के द्वारा चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसआई दीपक कुमार एवं एएसआई कुबेर प्रसाद चौधरी ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की छानबीन की। इस घटना को लेकर मोटरसाइकिल मालिक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजीव मेहरा ने थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में आवेदन दिया है। राजीव मेहरा ने बताया कि वह अपना मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 ई-5454 से महेशपुर हटियापाड़ा में मेला देखने आया था। इसी दौरान उसका मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। समाचार भेजे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.