औरंगाबाद, जून 1 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भोला बीघा मोड़ के समीप टेंपो का इंतजार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात गाड़ी ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धंधवा गांव निवासी राम पुकार ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र शंभू कुमार उर्फ शंभू ठाकुर ने बताया है कि उनके पिता राम पुकार ठाकुर मजदूरी करने के लिए रफीगंज गए थे। 31 मई की रात करीब 7:20 बजे उनके पिता रफीगंज से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे। भोला बीघा मोड़ के समीप उन्होंने घर के लिए कुछ सामान की खरीदारी की और घर लौटने के लिए मोड़ के समीप टेंपो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात गाड़ी के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। गंभीर रूप से घायल होने...