गिरडीह, मार्च 18 -- बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर लगातार सामने आ रहा है। रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम देवेन्द्र यादव है तथा वह बगोदरडीह का रहनेवाला था। यह घटना बगोदरडीह जीटी रोड बायपास पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 27 वर्षीय देवेन्द्र यादव पैदल रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान रफ्तार में आ रही अज्ञात गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बगोदर ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया था। उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से उसे रांची रेफर कर दिया गया था, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.